Friday, November 23, 2018

15 सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जानने की बातें, जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी (15 Things to Know about Cerebral Palsy in Hindi ) - Trishla Foundation

image source pixabay
Cerebral Palsy (CP): सेरेब्रल पाल्सी (CP) बचपन में होने वाली सबसे सामान्य मोटर विकलांगता है  जिसमे बच्चो का उनके परिवार के  समर्थन की जरूरत होती है | 

1. सेरेब्रल पाल्सी (CP) विकारों का एक समूह है जिसमे एक व्यक्ति की हिलने, संतुलन और एक मुद्रा बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करता है | 

2. भारत में लगभग 1000 बच्चो में 2 से 3 बच्चे ऐसे होते है जो सेरिब्रल पाल्सी (cerebral palsy) से प्रभावित होते है |

3. लड़कियों के मुकाबले लड़को में सेरिब्रल पाल्सी दिक्कते ज्यादा होती है |

4. लगभग 70% से 80% बच्चे स्पास्टिक सेरिब्रल पाल्सी (spastic cerebral palsy) से प्रभावित है जो कि सेरिब्रल पाल्सी (cerebral palsy) का एक प्रकार है | जिसमे मांसपेशियों कड़ी हो जाती है और शरीर को या फिर हाथ पैरो का हिलने और डुलने और चलने फिरने में काफी दिक्कते होती है |

5. आधे से अधिक (लगभग 50% से 60%) सेरिब्रल पाल्सी बच्चे स्वतंत्र रूप से चल सकते हैं | 

6. लगभग 60% से ज्यादा सेरिब्रल पाल्सी (cerebral palsy) ग्रशित बच्चे सामान्य बच्चो से अधिक बुद्धिमान होते है लेकिन चलने फिरने, सामाजिक और स्कूल से जुड़ाव न होने के कारण छिपी रह जाती है |

7. अधिकांश बच्चों में सीपी (CP) का विशेष कारण अज्ञात है |

8. सेरिब्रल पाल्सी होने का कुछ प्रतिशत कारण बच्चे के दिमाग पर किसी भी प्रकार की चोट या क्षति पहुंचने के कारण होता है |यह चोट या क्षति बच्चे के जन्म लेने से पहले, बच्चे के जन्म लेते समय या फिर बच्चे जन्म लेने के बाद होती है | 


9. कुछ लोगों में सेरिब्रल पाल्सी जेनेटिक कारणों (cerebral palsy genetic causes) से सम्बंधित होती है पर ये अगली अगली पीढ़ी में नहीं जाती है, इसलिए सेरिब्रल पाल्सी अनुवांशिक नहीं है |


10. आधे से अधिक (लगभग 50% से 60%) सेरिब्रल पाल्सी बच्चे स्वतंत्र रूप से चल सकते हैं | अगर बच्चे में लक्षण हल्के (mild) है तो सेरिब्रल पाल्सी डायग्नोसिस (cerebral palsy diagnosis) तभी सही से हो पाता है जब तक वह कुछ वर्षो का न हो जाये |

11. उपयुक्त सेवाओं और समर्थन के साथ साथ सेरिब्रल पाल्सी बच्चा (cerebral palsy child) और सेरिब्रल पाल्सी वयस्क (cerebral palsy adult) एक साधारण जीवन जी सकता है, जिसमे सेरिब्रल पाल्सी विशेषज्ञ कि भूमिका महत्पूर्ण होती है | 

12. सेरिब्रल पाल्सी (cerebral palsy) का पूर्ण रूप से कोई इलाज नहीं है लेकिन उपचार के जरिये सेरिब्रल पाल्सी (cerebral palsy) बच्चे की अवस्था को सुधारा जा सकता है इतना ही नहीं | एक अच्छे उपचार से सेरिब्रल पाल्सी बच्चे (cp children) को चलने फिरने, खेलने खुदने, समाज में उठने बैठने और आपना काम खुद पूर्ण रूप से स्वतन्त्र हो के कर पाए इसके काबिल बनाया जा सकता है |     

13. सेरिब्रल पाल्सी (cerebral palsy) लोग नौकरी भी कर सकते है | ये लोग कभी ईमानदार और काफी उपयोगी कर्मचारी के रूप में साबित होते है | ये लोग  कुछ कर दिखाने और खुद को सिद्ध करने का जज्बा रखते है |

14. सेरेब्रल पाल्सी (cerebral palsy) मृत्यु का मुख्य कारण नहीं बनती है | जो लोग चलने फिरने के काबिल होते है उनकी आयु सामान्य लोगो की आयु के बराबर होती है, अगर मृत्यु होती है तो उसका किसी अन्य प्रकार की बीमारी हो सकती है | 

15. त्रिशला फाउंडेशन (Trishla Foundation) 2017 से अभी तक भारत का सेरिब्रल पाल्सी उपचार (cerebral palsy treatment) के लिए नंबर 1 गैर सरकारी संगठन (non-government organization) है | जिसने लगभग 10,000 से अधिक बच्चो का सफलता पूर्वक इलाज किया है |

अगर आपको अधिक जानकारी चाहिए या फिर सेरिब्रल पाल्सी से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए या डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श के लिए नीचे वाले बटन को क्लिक करे और अपनी समस्या या प्रश्न को डॉक्टर से पूछे |

cerebral palsy treatment India

सेरिब्रल पाल्सी बच्चो पर अभी ये डाक्यूमेंट्री फिल्म देखिये जिसमे सेरिब्रल पाल्सी बच्चे आपको गाना गाते, चलते फिरते और देखिये कैसे ये सभी बच्चे सेरिब्रल पाल्सी को मात दे रहे है | 


(Documentary film "Beyond Horizon" By Trishla Foundation, No.1 NGO For Cerebral Palsy Treatment Across India)





No comments:

Post a Comment